मनोरंजन

क्या वाकई खत्म हुआ सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच का विवाद, जल्द शो में साथ आ सकते हैं नजर !!

नई दिल्ली: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने साथ में दर्शकों को खूब हंसाया है। दोनों साथ में शो द कपिल शर्मा में नजर आते थे। लेकिन फिर एक विवाद के बाद सुनील ने इस शो को छोड़ दिया। कपिल ने कई बार सुनील को वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन सुनील वापस नहीं आए। हालांकि अब खबर आ रही है कि सुनील और कपिल फिर साथ काम करने वाले हैं।

खबरें हैं कि सुनील और कपिल ने अब अपने बीच सब ठीक कर लिया है और दोनों साथ में काम कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लॉकडाउन के बाद साथ काम कर सकते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले सुनील ने द कपिल शर्मा शो का एक पुराना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक एक्ट करते नजर आ रहे थे। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया कि यह शो आज भी उनके दिल में बसता है। उन्होंने लिखा, ‘जब भी मैं इसे देखता हूं तो जैसे तैसे इमोशनल हो ही जाता हूं।’ 

बता दें कि भले ही सुनील और कपिल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन बर्थडे जैसे मौके पर एक-दूसरे को विश करना आज भी नहीं भूलते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के जन्मदिन पर सुनील ने उनको बधाई दी थी।

सुनील ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे पाजी। आपको लंबी और खुशहाल जिंदगी मिले। इस दुनिया को इसी तरह आप लाफ्टर नाम की दवाई से देते रहो।’

Related Articles

Back to top button