राष्ट्रीय

J-K: हंदवाड़ा में छिपे 3 आतंकी, 14 घंटे से एनकाउंटर जारी

दencounter_144453096048_650x425_101115080314स्तक टाइम्स/एजेंसी : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में बीते 14 घंटों से ज्यादा समय से एनकाउंटर चल रहा है. सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच. यहां सुरक्षा बलों को जंगल में तीन आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ था.

पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना के जवान मिलकर आतंकियों से लोहा ले रहे हैं. उत्तरी कश्मीर के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि जैसे ही जॉइंट टीम जंगल में आगे बढ़ी आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. उनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं.

पिछले कई दिनों से जारी है घुसपैठ
जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से घुसपैठ जारी है. अगस्त में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी थीं, जो अब तक जारी हैं. 5 अक्टूबर को ही आतंकियों से मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए थे.

 

Related Articles

Back to top button