मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडीज नए प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम, सलमान कर रहे हैं मदद

नई दिल्ली: लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कुछ ना कुछ क्रिएटिव कर रहे हैं। इस मामले बॉलीवुड के दंबग ख़ान यानी सलमान ख़ान भी पीछे नहीं हैं। वक्त का सही इस्तेमाल कैसे करना है, सलमान खान इसे बखूबी जानते हैं। इन दिनों वह मुंबई से दूर अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस में अपनी मां, बहनों और उनके बच्चों के साथ हैं। 

हाल ही में सलमान ने वहीं से ‘प्यार करो ना’ गाना भी रिलीज किया था। इसे ख़ूब व्यूज़ भी मिले और फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स भी दिया। सलमान के साथ इस वक्त यूलिया वंतूर और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। यूलिया के मुताबिक, ‘सलमान लॉकडाउन में भी लगातार काम कर रहे हैं। वह हमेशा काम करना पसंद करते हैं, और वह इस समय भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जैकलीन भी किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वह भी जल्द ही लोगों के सामने आएगा।’

इसके साथ ही यूलिया ने अपने वायरल वीडियो के बारे में बताया कि वह रोमानिया में टीवी चैनल से बात की रही थीं, जब सलमान पीछे से अचानक आ गए। यह उनके लिए भी सरप्राइज था। गौरतलब है कि सलमान खान की आगामी फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ में जैकलीन का एक आइटम नंबर भी है। वहीं, जैकलीन फर्नांडिज की फ़िल्म मिसेज सीरियल किलर बीते शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। 

Related Articles

Back to top button