टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

झारखंड के CM हेमंत सोरेन का आज ED से सामना, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

नई दिल्ली/रांची: झारखंड (Jharkhand) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ED आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में एक बार पूछताछ करेगी। जानकारी हो कि, इससे पहले कई घंटों तक ED की पकड़ से बाहर रहे सोरेन बीते मंगलवार को दोपहर में अपने आवास पहुंचे और विधायकों के साथ बाकायदा एक बैठक भी की।

बीते मंगलवार को हुई इस ख़ास बैठक में सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। ऐसे में अटकलें तेज है कि, हेमंत सोरेने की गिरफ्तारी की स्थिति में कल्पना सोरेन राज्य की मुख्यमंत्री होंगी। इस बाबत BJP के सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि, झारखंड में कल्पना सोरेन जी के नाम पर सहमति विधायक दल की बैठक में नहीं बन पाई है।

BJP सांसद दुबे की मानें तो सीता सोरेन और बसंत सोरेन इस विरोध में उतरे। कुल 35 विधायक ही बैठक में पहुंचे। सादे काग़ज़ पर विधायकों ने हस्ताक्षर किया। मुख्यमंत्री हेमंत का राज्यपाल से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। अब शायद आज वे ED की पूछताछ में शामिल हों?

इधर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ को देखते हुए रांची में आज सुबह 9 से रात 10 बजे तक धारा 144 लगा दी गई है। आज ED की टीम सोरेन से उनके आवास पर ही पूछताछ करेगी। ऐसे में आज का दिन झारखंड के लिए बहुत महवपूर्ण होने वाला है।

Related Articles

Back to top button