मनोरंजन

मां के साथ रस्मों के लिए निकलीं काजल अग्रवाल,गौतम किचलू से कर रही हैं शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके पहले काजल मीडिया के सामने आईं काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था।

हल्दी मेहंदी की फोटो आई सामने

शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर किसी को काजल के दुल्हन बनने के बाद के लुक का इंतजार है।

काजल पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिनकी शादी कोविड 19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद मुंबई में हो रही है। शादी के बाद काजल हैदराबाद में भी एक पार्टी होस्ट करेंगी। हाल ही में काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शादी के बाद भी फिल्में करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button