राज्यराष्ट्रीय

कर्नाटक: परिवहन निगमकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

कर्नाटक: परिवहन निगमकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
कर्नाटक: परिवहन निगमकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

बेंगलुरु: राज्य परिवहन निगमकर्मियों द्वारा शुक्रवार को आहूत हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं जिसका कारण शहर की बीएमटीसी और राज्य की केएसआरटीसी बस सेवा का नगण्य होना है।

हड़ताल के दूसरे दिन भी हजारों यात्री गंतव्य को जाने को लेकर पशोपेश में हैं।शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री लक्ष्मण सवदी ने कर्मचारी संघ से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी।

शहर की बीएमटीसी बस सेवा बहुत कम संख्या में सड़कों पर है। उधर, राज्य सरकार इस हड़ताल को ख़त्म करने को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ बैठक कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि निगम कर्मचारी अन्य सरकारी कर्मचारियों के समकक्ष नियमित सरकारी कर्मचारी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं जो सरकार ने ठुकरा दी थी।

कर्नाटक के बीएमटीसी, केएसआरटीसी, एनईकेआरटीसी और एनडब्ल्यू केआरटीसी चार निगम हैं, जिससे जुड़े अधिकांश कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button