उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं : उपमुख्यमंत्री

लखनऊ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा सरकार बनने पर तीर्थस्थलों का विकास करने की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ट्वीट में कहा

अखिलेश यादव जी जब आप सत्ता में थे, तब भगवान तथागत बुद्ध के पवित्र स्थानों और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या सहित अन्य तीर्थस्थलों के लिए कुछ नहीं किया जब सत्ता में आने की संभावना नहीं तब विकास के वादे करना। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

दरअसल अखिलेश यादव ने अपने श्रावस्ती दौरे की दो तस्वीरें टैग करते हुए आज ट्वीट किया कि श्रावस्ती में शांति, करुणा एवं अहिंसा के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध के श्रीचरणों में सान्निध्य का परम सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर श्रावस्ती व आसपास का विश्वस्तरीय विकास करेंगे, जिससे बौद्ध-जैन अनुयायियों व वैश्विक पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी व गांव-गांव का चतुर्दिक विकास होगा। इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने उन पर कटाक्ष किया।

[divider][/divider][divider][/divider]

  1. देशदुनियाकीताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorg  के साथ।
  2. फेसबुकपरफॉलोंकरने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपरपरफॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथहीदेशऔर प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलकेलिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

ये भी पढ़ें :- Corona : खुफिया कैमरों पर चीन के डॉक्टरों ने खोली पोल, झूठ बोलने का था दबाव – Dastak Times 

[divider][/divider][divider][/divider]

 

Related Articles

Back to top button