राज्यराष्ट्रीय

पांच राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद लक्ष्मण सिंह ने उठाए सवाल

भोपाल। पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार (Congress’s crushing defeat in five states) के बाद मंथन का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी के अंदर से ही संगठन में बड़े बदलाव की आवाज उठ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Laxman Singh) के भी बागी बोल सामने आए हैं। उन्होंने पांच राज्यों में मिली हार का ठीकरा कमजोर संगठन पर फोड़ा है।

लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को कांग्रेस संगठन के चुनावी फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पार्टी को नसीहत दी है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनते फिर फैसले लेते तो अवश्य जीतते। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कांग्रेस की नीति और योजनाएं हमेशा आम आदमी के लिए ही बनी हैं और बनती रहेंगी। चुनाव की हार जीत का कारण संगठन के निर्णय होते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनेंगी और फिर फैसले लेंगे तो अवश्य जीतेंगे। इस ट्वीट से एक बार फिर कांग्रेस में दो फाड़ देखने को मिल रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्षमण सिंह ने चुनाव में हार के लिए कांग्रेस संगठन के फैसलों को जिम्मेदार ठहराया तो मामला गरमाने लगा।

Related Articles

Back to top button