मनोरंजन

Lockdown: विवके ओबेरॉय ऐसे कर रहे है 5000 परिवारों की मदद, जानिए

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रभाव पूरे देश में देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई लोग घरों से दूर फंस गए हैं। फंसे हुए लोगों में वे भी शामिल हैं,जिनके पास रहने को घर नहीं है। ऐसे लोगों की मदद के लिए एक्टर विवेक ओबेरॉय आगे आए हैं। उन्होंने बुधवार को बताया कि वह 5,000 डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं।  विवेक यह काम रोहित गजभिये के साथ मिलकर रहे हैं। इसके जरिए वह मजदूर, मैड्स, ड्राइवर और दूसरे लोगों  की मदद कर रहे हैं। 

न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, विवेक ने ये सारी जानकारी एक बयान जारी करते हुए दी है। उन्होंने कहा, ‘हमने महसूस किया है कि माइग्रेंट मजदूर कुछ समय से यहां फंसे हुए हैं। इनमें कई सारे ऐसे लोग हैं, जो रोज की जरूर वस्तुओं का इंतज़ाम नहीं कर पा रहे हैं। वे अपने बच्चों को खिलाने के लिए, अपने किराए का भुगतान करने, दैनिक आवश्यक सामान खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम ऐसे 5,000 से अधिक परिवार की मदद कर रहे हैं।

विवेक ने इस मुहीम का नाम ‘सोपोर्ट एज एंड अस्सिट द हेल्पलेस (SAATH)’ रखा है। इसके जरिए जरूरतमंद परिवार वालों के खाते में सीधे पैसा पहुचाया जा रहा है। ताकि वे रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें खरीद सकें। 

Related Articles

Back to top button