टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

गुजरात में बड़ा हादसा, सवारी से खचाखच भरी राज्य परिवहन बस पलटी, 40 से ज्यादा यात्री घायल

सुरेंद्रनगर: गुजरात (Gujarat) के सुरेंद्रनगर (Surendranagar) में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जूनागढ़ (Junagadh) जा रही राज्य परिवहन (state transport bus) की एक बस पलट गई, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए हैं। बस खचाखच भरी थी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। बचाव कार्य किया और सभी घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल भिजवाया। मौके पर विधायक भी पहुंच गए और अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना।

दो यात्री गंभीर रूप से घायल
हादसा गुजरात के सुरेंद्रनगर के लखतर तालुका के वाना गांव के पास हुई। जूनागढ़ जा रही राज्य परिवहन की एक बस कल रात लखतर तालुका के वाना गांव के पास पलट गई। बीजेपी विधायक जगदीश मकवाना (MLA Jagdish Makwana) ने बताया कि रात करीब 12.15 बजे देवदर से जूनागढ़ जा रही एसटी बस वाना गांव के पास पलट गई। बस में सवार 55 से 60 यात्रियों में से लगभग 40 को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

विधायक ने बताया कि सभी घायल यात्रियों का समुचित रूप से उपचार चल रहा है। किसी तरह की कोई दिक्कत परेशानी न हो उसके लिए वे वहां खुद डटे हुए हैं। हालांकि यह हादसा कैसे हुआ? अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button