करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1504 – सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म।

1564 – कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ।

1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।

1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय की लंदन में ताजपोशी।

1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।

1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।

1891 – रूस की राजधानी माॅस्को से यहूदियों को निकाला गया।

1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये ।

1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।

1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।

1968 – मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन।

1981 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस का पता लगाया।

1992 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न सत्यजीत रे का निधन।

2005 – यू ट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया गया।

 

Related Articles

Back to top button