करिअरफीचर्ड

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं


नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1853 – भारतीय रेलवे का शुभारंभ, पहली ट्रेन बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन और ठाणे के बीच चली।

1889 – दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।

1919 – जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने उपवास की घोषणा की।

1922 – इटली में रूस और जर्मनी के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुसी।

1970 – यूरोपीय देश फ्रांस में बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत।

1980 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1992 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया।

2004 – भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से मात दी।

2008 – लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

2012 – सीरिया के संघर्ष में 55 लोगों की मौत।

2013 – ईरान में भूकंप से 37 लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button