करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।

1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया।

1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।

1899 – कलकत्ता (अब कोलकाता) को पनबिजली मिली।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1946 – सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।

1975 -भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन।

1977 – स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय।

1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।

1983 – भारत ने एसएलवी-3 राॅकेट का प्रक्षेपण किया।

1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

2003 – भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का 55 वर्षों बाद गठन।

2006 – सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।

2007 – 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।

2008 – भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।

2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।

Related Articles

Back to top button