करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं


नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।

1906 – सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।

1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

1930 – सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।

1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।

1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।

1955 – महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।

1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।

1978- प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।

1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।

1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।

2013- इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल।

2014- माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।

Related Articles

Back to top button