करिअरजीवनशैलीफीचर्ड

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1815 – हिमाचल प्रदेश में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गई थी।

1858 – स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन।

1877 – रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।

1926 – बर्लिन की संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1954 – ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1960 – दक्षिण फारस में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत।

1972 – जाने-माने चित्रकार जैमिनी राय का निधन।

1973 – भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म हुआ।

1974 – प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।

1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।

2013 – ढाका में इमारत ढहने से 1129 लोगों की मौत हो गई और 2500 से ज्यादा घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button