करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।

1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।

1905 – दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।

1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।

1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।

1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1980 – अमेरिकी सेना का तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।

1981 – जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।

1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।

1983 – जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी।

2005 – जापान के अमागासाकी में रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।

2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।

Related Articles

Back to top button