करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

1030- गजनी के सुलतान महमूद का निधन।

1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।

1725 – ऑस्ट्रिया के सम्राट चार्ल्स छठे और स्पेन के राजा फिलिप पंचम ने वियना की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1754 – ग्वाटेमाला के सार्जेंट मेयर मेलचोर डे मेनकोस वाई व्रॉन और उनकी सेना ने सैन फ़ेलिप और कोबा लैगून की लड़ाई में ब्रिटिश समुद्री डाकू को पराजित किया।

1763 – संसद के सदस्य एवं पत्रकार जॉन विल्केस को टॉवर ऑफ लंदन में प्रतिबंधित किया गया। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया।

1789 – जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

1794 – बॉलुओ की लड़ाई लड़ी गई, जिसमें फ्रांसीसी सेना ने जनरल यूनियन के तहत स्पेन को हराया।

1812 – लुइसियाना को 18वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।

1838 – निकारागुआ ने सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन से आजादी की घोषणा की।

1864 – न्यूयॉर्क शिकार करने के लिए लाइसेंस शुल्क चार्ज करने वाला सबसे पहला राज्य बना।

1870 – भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।

1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।

1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।

1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।

1982- भारत में बिजन सैटू नरसंहार हुआ।

2002-पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के पांच वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।

2004 – फजुला (इराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।

2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में आपातकाल समाप्त।

2006 – 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।

2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।

2010 – हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को ‘फाल्के आइकॉन’ से सम्मानित किया गया।

2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।

Related Articles

Back to top button