BREAKING NEWSTOP NEWSकरिअरफीचर्ड

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1643 – चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सैंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हो गयी।

1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।

1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।

1962 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।

1967 – डॉक्टर जाकिर हुसैन देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।

1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।

1989 – चीन में लगभग 2000 छात्रों ने तियानानमेन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।

1998 – भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।

2000 – मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स का ख़िताब जीता।

2001 – प्रसिद्ध साहित्यकार आर के नारायण का निधन।

2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 लोग मारे गये।

2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदानकर्मियों की मौत।

Related Articles

Back to top button