उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमथुराराज्यलखनऊ

मथुरा श्रीकृष्ण नगरी शिवरात्रि पर्व पर हुई शिवमय, गूंजती रही बम-बम भोले महादेव की गूंज

तड़के से ही लगी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

मथुरा, 11 मार्च 2021 (दस्तक टाइम्स) : कान्हा की नगरी गुरूवार पूरी तरह से शिवमय सराबोर दिखाई दी। हर शिवालय मंदिर में हर-हर महादेव एवं बम बम भोले की गूंज पूरे वातावरण को शिवमय बनाए हुए है। गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक बम-बम भोले के जयकारों से शहर गूंजता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख शिव मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।

गुरूवार कान्हा की नगरी ‘बम-बम भोले’ के उदघोषों से गूंज गयी। शिवरात्रि के मौके पर जहां शिव मंदिरों में गुरूवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा वहीं कांवर चढाने वाले और जेहर चढाने वालां की भी बैण्ड बाजों से अगुवाई और शिवालयों तक पहुंचने के बीच मंगलगीता से बाजार घाट भी गुंजायमान हो गये। चारों ओर भगवान शिव की जय जयकार गूंज रही थी।

 प्रमुख मंदिरों और गली मौहल्लों में बने देवालयों पर भी आज के दिन महिला, पुरूष, बच्चे सभी ने बढ़ चढ़कर पूजा अर्चना और शिवजी को जलाभिषेक कराया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जहां घरों में व्रत, उपवास किये गये वहीं शिवजी पर बेलपत्र, पुष्प और फलों का भोग अर्पित किया गया। शिव भक्ति में डूबे ब्रजवासी भगवान शिव शंकर का नमन करते पूजा-अर्चना में लीन नजर आये। महिलाओं में तो आज महाशिवरात्रि को लेकर शुरू से ही धार्मिक आयोजनों का क्रम चलता रहा। जिन लोगों की नई शादी हुयी है उनके परिवारों से सिर पर घड़े जेहर स्वरूप बैण्ड बाजों के साथ शिवालयों पर जाती दिखाई दीं। वहीं कांवड़ियों ने भी भगवान शिव पर दूर-दूर से गंगा-यमुना के लाये जल को अर्पित किया। पूरे ब्रजमण्डल में भगवान की महाशिवरात्रि का पर्व अपूर्व उल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा के प्रमुख रंगेश्वर महादेव, भूतनाथ मंदिर भूतेश्वर, गोविंदनगर स्थित गर्तेश्वर मंदिर, आकाशवाणी स्थित नीलकंठ महादेव, गोकुरणनाथ महादेव, महावन में चिंताहरण महादेव, गोवर्धन में चकलेश्वर महादेव, नंदगांव में नंदेश्वर महादेव, बरसाना, राया, दाऊजी, गोकुल के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। वृन्दावन में गोपेश्वरनाथ मंदिर पर भी शिवभक्तों का सुबह से तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर आज ज्यादातर महिला-पुरूषों और बच्चों ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। पूजा-अर्चना और मंगलगीत, भजन-कीर्तन और मां पार्वती को नमन किया।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button