लखनऊ

विधायक योगेश शुक्ला ने श्याम नगर जरहरा में इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन

लखनऊ : भाजपा विधायक योगेश शुक्ला, बक्शी का तालाब ने श्याम नगर, जरहरा में बनी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूरे श्याम नगर में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य करवाया जायेगा। इसके लिए बहुत जल्द आदेश हो जायेगा। श्याम नगर निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने हरसंभव मदद करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ विकास की ही बात होनी चाहिए, चाहे किसी भी विभाग के लोग तंग करें, उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में शामिल भाजपा जरहरा पार्षद रामकुमार वर्मा ने विधायक योगेश शुक्ला का जोरशोर से स्वागत किया। रामकुमार वर्मा ने सभी श्यामनगर वासियों का वोटर लिस्ट में नाम करवाने हेतु हर संभव फार्म की व्यवस्था भी जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन भी दिया। हर प्रकार के पौधरोपण के लिए भी निशुल्क पेड़ भी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जायेगा। इस अवसर पर श्याम नगरवासी भाजपा महिला कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button