राष्ट्रीय

मोदी त्रिशूर में आज महिलाओं की सभा को करेंगे संबोधित

त्रिशूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल में त्रिशूर के थेकिनकाडु मैदान में महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। केरल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित यह जनसभा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए है। इसे केरल में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जनसभा को स्त्री शक्ति मोदीकोप्पम (मोदी के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना) नाम दिया गया है। जनसभा में राज्य के विभिन्न हिस्सों से दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होने का अनुमान है। मोदी अपराह्न 15:00 बजे त्रिशूर पहुंचेंगे तथा कर रोड शो और जनसभा में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button