अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

म्यांमार की सैन्य सरकार ने 23 हजार कैदियों को किया रिहा

यांगून, 19 अप्रैल 2021 (दस्तक टाइम्स) :  म्यांमार में लोकतांत्रिक सरकार की बहाली के समर्थन में गिरफ्तारी देने वाले 23 हजार प्रदर्शनकारियों को सैन्य सरकार ने पारंपरिक नववर्ष के अवसर पर रिहा कर दिया। इनमें तीन राजनैतिक कैदी भी शामिल हैं। रिहा किए गए लोगों में तख्तापलट का विरोध करने में गिरफ्तार किए गए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता इसमें है या नहीं यह साफ नहीं हो पाया है।

जुंटा प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन ऑग हेलांग ने 23,047 कैदियों को रिहा किया है, जिनमें 137 विदेशी शामिल हैं। अन्य लोगों की सजा की अवधि भी कम की है। देश की बागडोर निर्वाचित सरकार को वापस सौंपने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया में ऐसी खबरे हैं कि मोगोक शहर में शनिवार को तीन लोग मारे गए।

देश में गिरफ्तारियों और मारे गए लोगों का लेखा जोखा रखने वाले ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के मुताबिक अबतक म्यामांर में 728 प्रदर्शनकारी और आम नागरिक सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए हैं। समूह का कहना है कि 3,141 लोग हिरासत में हैं, जिनमें देश की नेता आंग सान सू ची भी शामिल हैं।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button