टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

नीतीश कुमार फिर होंगे NDA का हिस्सा, बनेंगे मुख्यमंत्री, डिप्टी CM होंगे सुशील मोदी, 28 को बन सकती है सरकार, फॉर्मूला तैयार

नई दिल्ली/पटना: बिहार (Bihar) में राजनीतिक घटनाक्रम अब तेजी से बदल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 28 जनवरी को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर अपनी सरकार बना सकते हैं। बिहार में का राजद (RJD) व कांग्रेस (Congress) के साथ बना महागठबंधन एक बार फिर से टूट सकता है। नयी सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री व दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

मीडिया और राजनीतिक सूत्रों के हवाले से आ रही खबर में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे और सुशील मोदी उनके डिप्टी सीएम हो सकते हैं। नई सरकार को लेकर फार्मूला तय किया जा रहा है। वहीं इस तरह की खबरों के बीच लालू प्रसाद यादव ने राजद के नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसके चलते वह आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

इस बाबत जनता दल यूनाइटेड के भी सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नीतीश कुमार पार्टी के लोगों के साथ राय जानने की कोशिश करेंगे और अपनी आगे की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। ऐसी चर्चा है कि बिहार की नयी सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं, जिसमें नीतीश कुमार की पंसद सुशील मोदी का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है। वहीं ऐसी भी चर्चा की भाजपा नयी सरकार में दो नए चेहरे शामिल करके उपमुख्यमंत्री बनाने की बात चल रही है।

Related Articles

Back to top button