मध्य प्रदेशराज्य

फायर NOC जमा नहीं करने वाले 60 अस्पतालों को थमाए नोटिस

भोपाल : स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के 60 से अधिक निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर फायर एनओसी जमा करने को कहा था, लेकिन अब तक सिर्फ 20 अस्पतालों ने ही जमा की है। अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी को हवा में उड़ा रहे हैं। उधर विभागीय अमला अस्पतालों में निरीक्षण की भी योजना बना रहा है।

निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के उद्देश्य से फायर एनओसी की मांग की जा रही है। इसके बाद भी अस्पताल संचालक इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर नोटिस देकर खानापूर्ति की कोशिश में लगा है। बताया जा रहा है कि विभाग अब अस्पतालों के औचक निरीक्षण कर फायर एनओसी के आवेदन जांचने की भी योजना बना रहा है। फायर एनओसी जमा नहीं करवाने वाले अस्पतालों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

स्वास्थ्य आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े ने सीएमएचओ कार्यालय से फायर एनओसी के बगैर संचालित हो रहे अस्पतालों की जानकारी मांगी थी। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए थे। फायर एनओसी जमा नहीं करने वाले निजी अस्पतालों को नोटिस दिया गया है। अस्पतालों में फायर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जाएगा। फायर एनओसी नहीं मिलने वाले अस्पतालों को लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button