टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य

MP : सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर अब मिलेंगे पांच लाख रुपये

भोपाल : नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना को पुनरीक्षित किया गया है। अब सफाई कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर उनके परिजन को पांच लाख रुपये की बीमा राशि मिलेगी। पहले यह राशि 2 लाख रुपये थी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि सामान्य मृत्यु पर पूर्व की तरह एक लाख रूपये मिलेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर बीमा राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का बीमा योजना में अंशदान पहले की तरह 20 रुपये प्रतिमाह ही रहेगा। शेष राशि शासन द्वारा दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना में दावा प्रकरणों की स्वीकृति संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button