उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊवीडियो

अब तानाशाही पर उतरी हताश योगी सरकार-अजय लल्लू

मिर्जापुर में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

लखनऊ/सोनभद्र, 16 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो): आज सोनभद्र के उम्भा नरसंहार को एक साल हो गए है। आज ही के दिन उम्भा गांव में जमीन विवाद को लेकर कोहराम मच गया था। नरसंहार की पहली बरसी पर एक बार फिर सियासत गरम हो रही है। गुरुवार को उभ्भा गांव जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भदोही में गिरफ्तार किया गया है। उनको गोपीगंज के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दलित-आदिवासियों पर हमला करने वाली बीजेपी सरकार उनके अधिकारों की लड़ाई से इतना डरती क्यों है। कांग्रेस ने नरसंहार के दौरान भी उनके खिलाफ अत्याचार को जोर-शोर से उठाया था। अब तो हम उम्भा के नरसंहार में मृत आदिवासियों की स्मृति में पीडि़तों से मिलने जा रहे थे। इसके बाद भी हमको भारी पुलिस बल ने रास्ते में रोक कर गिरफ्तार कर लिया है। यह तो लोकतंत्र के खिलाफ है। उत्तर प्रदेश सरकार हताश होकर तानाशाही पर उतर आई है।

प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी समाप्त-लल्लू

https://youtu.be/YMBiulcIuKM

कुशीनगर के तमकुहीराज से कांग्रेस के विधायक अजय कुमार लल्लू ने रोके जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से कहा कि हम तो शांति व प्रेम से तीन लोगों के साथ उभ्भा गांव जा रहे हैं। नरसंहार में मारे गए लोगों के घर व परिवार के लोगों के साथ दुख बांटने जा रहे हैं। हमको क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या अब प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मैं जन प्रतिनिधि हूं, विधायक होने के साथ एक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं। सरकार का यह व्यवहार तो समझ से परे है।

पुलिस ने अजय लल्लू को किया नजरबंद

सोनभद्र जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने गोपीगंज में रोकने के बाद नजरबंद किया है। गोपीगंज पुलिस ने इस कार्रवाई का कारण शांति भंग होने आशंका बताया है। उन्हें गोपीगंज गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया गया है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हैं।

Related Articles

Back to top button