Entertainment News -मनोरंजनअजब-गजब

Omg: चलते-चलते सरेआम इस एक्ट्रेस की खिसक गई जींस, फिर पहनने के बजाय की ये अजीब हरकत

मनोरंजन: हॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस सिंगर जेनिफर (Jennifer) लोपेज अपने बोल्ड और अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने फैशन और स्टाइल से वो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए उनके लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

बूट्स पूरे नीले रंग की जींस के बने हुए हैं

हाल ही में जेनिफर लोपेज न्यूयॉर्क की सड़कों पर वर्साचे (Versace) के डेनिम के लॉन्ग बूट्स पहने नजर आईं। जिसने भी उनके ये बूट्स देखे, वो देखता ही रह गया। उन्होंने ओवर साइज व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट के साथ पैंट के बजाए लॉन्ग बूट्स पहने। उनके बूट्स पूरे नीले रंग की जींस के बने हुए हैं। जेनिफर लोपेज का ये लुक बहुत अनोखा और हैरान करने वाला है।

जींस की तरह ही पीछे की ओर पॉकेट्स बनी हैं

शायद ही कभी किसी ने जींस की जगह जींस से बने बूट्स पहने होंगे। पहली बार में उनकी ड्रेंसिग को देखकर समझना थोड़ा मुश्किल होता है कि आखिर उन्होंने पैरों में बूट्स पहने हैं या फिर उनकी जींस उतर गई है। पहली नजर में इन बूट्स को देखकर समझना इसलिए भी थोड़ा मुश्किल है क्योंकि हाई हील्स वाले इन बूट्स में जींस की तरह ही पीछे की ओर पॉकेट्स बनी हैं।

साथ ही इसमें ऊपर की तरफ बेल्ट भी लगी हुई है। बता दें, ये अनोखे बूट्स वर्साचे रिसोर्ट 2019 कलेक्शन के हैं। सोशल मीडिया पर जेनिफर लोपेज की इस लुक की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल होने के साथ-साथ ट्रोल भी होने लग गईं। उनकी ये लुक देखकर कई लोगों को लगा कि शायद उनकी जींस नीचे खिसक रही है।आजकल सोशल मीडिया जेनिफर लोपेज के डेनिम बूट्स एक हॉट टॉपिक बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस लुक का जमकर मजाक बनाया जा रहा है।

‘ कैजुअल डे मेरी वर्साचे जींस बूट्स में, ये जेनिफर लोपेस के बूट्स जैसे ही हैं?

साथ ही जेनिफर लोपेज की इस लुक पर कई जोक्स भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने जेनिफर लोपेज के लुक को कॉपी करके सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए इस ट्रेंड का मजाक उड़ाया है। तस्वीर के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं कि ‘ कैजुअल डे मेरी वर्साचे जींस बूट्स में, ये जेनिफर लोपेस के बूट्स जैसे ही हैं?

जेनिफर के इस अजीबो-गरीब लुक का सोशल मीडिया पर किस तरह मजाक बन रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी उनके जैसे कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।साभार

 

Related Articles

Back to top button