टॉप न्यूज़मनोरंजन

OMG ! पहली कमाई में सलमान खान को मिले 75 रुपए

मुंबई । अपनी मेहनत और अभिनय की वजह से आज सफलता के शिखर पर पहुंचे बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने बीते कुछ सालों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। उनकी हर फिल्म में ना केवल दर्शकों द्वारा पसंद की गई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी की है।
20 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे सलमान खान 27 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाते है। बता दें कि सलमान खान की पहली कमाई 75 रुपए थी। बीते 20 सालों में अपनी कमाई को जमा कर उन्होंने कई प्रॉपर्टी बना ली है। जिसके बाद अब सलमान का नाम सबसे ज्यादा कमाने वाले भारतीयों के लिस्ट में भी शामिल है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई 100 भारतीय सेलिब्रिटी की लिस्ट में सबसे ऊपर सलमान खान का नाम था। गौरतलब है कि इस वर्ष सलमान की कुल कमाई 233 करोड़ रही। अपने पिछले बर्थडे पर सलमान ने महाराष्ट्र की गोराई बीच पर एक घर खरीदा था। कई एकड़ जमीन पर बना यह घर 5 बीएचके का एक बंगला है। जानकारी के अनुसार सलमान ने देश के कई बड़े शहरों में जैसे दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी ले रखी है। वहीं बांद्रा में सलमान के कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसे उन्होंने फ्यूचर ग्रुप को लीज पर दे दिया है।
सलमान ने यह डील 5 साल के लिए 80 लाख रुपए हर माह की दर पर साइन की है। यही नहीं सलमान को ग्रुप की तरफ से 2.4 करोड रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर मिले हैं। वहीं अगर ब्रांड एंडोर्समेंट की बात की जाए तो सलमान खुद एक ब्रांड है।
मालूम हो कि सलमान बीइंग हुमन नाम से खुद का एक ब्रांड चलाते हैं। इसके अलावा वह कई दूसरे ब्रैंड के अंबेसडर भी है। सलमान खान की फिल्म 8 से 10 करोड़ के बीच हैं। लग्जरी कारों के शौकीन दबंग खान के पास रॉएसी, ऑडी, मर्सिडीज़ और बेंटली कारें हैं। इन्वेस्टमेंट के रूप में सलमान के पास 315 करोड़ रुपए हैं। टीवी के सुपरहिट रिएलिटी शो के 1 एपिसोड का सलमान 11 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा आने वाले समय में सलमान की 7 अपकमिंग फिल्म में एक के बाद एक रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button