उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

महाशिवरात्रि पर सीएम धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में किया भगवान शिव का जलाभिषेक

देहरादून: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आदि देव महादेव के भक्त साल भर इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं। इस वर्ष यह त्योहार 01 मार्च को यानि आज मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर मैंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।

गौरतलब है कि महाशिवरात्रि हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक शुभ और पावन त्योहार है। इस दिन लोग व्रत रख भगवान शिव की अराधना करते हैं। इस दिन कई लोग रुद्राभिषेक भी कराते हैं। कहते हैं जो भक्त इस दिन सच्चे मन और निष्ठा से भगवान शिव की भक्ति करता है उसकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। ये दिन मांगलिक कार्य के लिए उत्तम माना गया है।

Related Articles

Back to top button