Lucknow News लखनऊState News- राज्य

RSMS में विश्व दूरसंचार दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन

वाराणसी : राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेस (आरएसएमएस) के प्रबंधन विभाग ने ‘विश्व दूरसंचार दिवस’ पर प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन डॉ. राहुल सिंह (निदेशक), अभिषेक निगम (प्रधानाचार्य), विवेक प्रकाश दुबे (शैक्षणिक समन्वयक) ने किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मींस ऑफ कम्युनिकेशन, वायरलेस कम्युनिकेशन, प्रोसेस ऑफ कम्युनिकेशन, ट्रांसपोर्टेशन एंड कम्युनिकेशन, ऐरा ऑफ टेली कम्युनिकेशन जैसे मॉडल बना कर दर्शकों को प्रभावित किया।

सहायक प्राध्यापकों प्रियंबदा सिंह (विभागाध्यक्ष), साक्षी त्रिपाठी, आलोक कुमार सिंह और शनि जायसवाल ने इस दिन को बेंचमार्क बनाने के लिए अपने प्रमुख प्रयास और प्रभावी विचार दिए। कार्यक्रम के अंत में राजदेव सिंह (अध्यक्ष) ने अपने शब्दों से छात्रों को अभिप्रेरित किया और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुए विद्यार्थियों साक्षी सिंह, समीक्षा सिन्हा, प्रतिभा सिंह, हर्षिता सिंह, सोनी सिंह, शिवांगी उपाध्याय, करीन हैदर, प्रियंका पटेल, अश्विनी गुप्ता आदि को पुरस्कार भी प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button