मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत में मेरा दावा साबित नहीं हुआ तो लौटा दूंगी पद्मश्री : कंगना रनौत

मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि अभी पुलिस इस मामले पर किसी फैसले पर नहीं पहुंची है। इस बीच कंगना रनौत ने दावा किया है कि अगर वह मामले की जांच में अपने बयानों को साबित नहीं कर पाईं तो वह अपना पद्मश्री वापस करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल कंगना रनौत मनाली में हैं। लेकिन लगातार सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए सुशांत सिंह राजपूत केस के साथ नेपोटिज्म को लेकर वह कई बड़े बयान दे चुकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को भी मुंबई पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था। मनाली में होने के कारण कंगना मुंबई नहीं पहुंच पाईं। इस संबंध में भी कंगना ने बड़ा खुलासा किया है। कंगना ने कहा है कि मुंबई पुलिस की तरफ से बयान के लिए समन आया था। मनाली में होने के कारण वह पहुंच नहीं पाईं। कंगना ने पुलिस से कहा था कि किसी व्यक्ति को मुंबई से मनाली भेजा जा सकता है। उन्हें पुलिस की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं मिला है।

कंगना ने कहा पद्मश्री सम्मान वापस कंगना रनौत ने आगे कहा है कि अगर वह अपनी कही बातों को साबित नहीं कर पाती हैं तो वह अपना पद्मश्री सम्मान वापस कर देंगी। कंगना ने कहा है कि उन्होंने जो भी बातें कही हैं। वह पहले से पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं। वह इन्हें साबित करने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत ने सुसाइड और मौत कंगना ने साफ तौर पर कहा कि मैं वो इंसान नहीं हूं जो ऐसा कुछ कहने के लिए रिकॅार्ड बयान देने के लिए जाएगा। उन्होंने कहा मैंने जो कुछ कहा वो सार्वजनिक है। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने सुशांत के सुसाइड को मौत बताया है।

कंगना ने कहा सुशांत का दिमाग कंगना ने इससे पहले सुशांत के निधन पर कहा था कि जो बंदा इंजीनियरिंग में टॉप रैंक होल्डर है। उसका दिमाग कैसे कमजोर हो सकता है। अगर उनकी कुछ अंतिम पोस्ट देखें तो वह लोगों से कह रहे हैं कि वह उनकी फिल्में देखें, नहीं तो उन्हें इस इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा। सुशांत को छह साल के करियर में काई पो छे जैसी फिल्म देने के बाद भी कोई सराहना और अवॉर्ड नहीं मिला।’

कंगना रनौत ने कहा मेरे साथ भी ऐसा हुआ है कंगना ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि मुझ पर क्यों 6 केस लगाए गए। मेरी फिल्मों को फ्लॉप घोषित किया गया। लोग मैसेज करके बोलते हैं कि तुम्हारा बहुत मुश्किल समय है। कोई ऐसा-वैसा कदम मत उठाना। ऐसा क्यों कहते हैं मुझे, मेरे दिमाग में ऐसी बातें क्यों डालते हैं। सुसाइड नहीं प्लान मर्डर कंगना ने सुशांत की मौत पर कहा था कि ये सुसाइड नहीं प्लान मर्डर था। सुशांत की गलती यही है कि वह उनकी बात मान गया।

Related Articles

Back to top button