टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने आचार्य कृपलानी की जयंती पर किया उनका स्मरण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुये कहा कि उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अपार योगदान दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बापू के नेतृत्व में आचार्य कृपलानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे थे। हमारे देश के लिए उनके पास एक महान दृष्टि थी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अपार योगदान दिया। उन्हें जयंती पर नमन करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि जीवटराम भगवानदास कृपलानी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे, जिन्होंने आजादी के बाद भी महात्मा गांधी के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का काम किया। उन्हें सम्मान से आचार्य कृपलानी कहा जाता था।

देश की आजादी के समय यानी 1947 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। जब भावी प्रधानमंत्री के लिये कांग्रेस में मतदान हुआ तो सरदार पटेल के बाद सबसे अधिक मत उनको ही मिले थे। किन्तु, महात्मा गांधी के कहने पर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी ने अपना नाम वापस ले लिये थे।

कृपलानी ने 1977 में जनता सरकार के गठन में अहम भूमिका निभायी थी। कृपलानी गांधीवादी दर्शन के एक प्रमुख व्याख्याता थे और उन्होंने इस विषय पर अनेक पुस्तकें भी लिखीं।

Related Articles

Back to top button