टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई! महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दे रही हैं। आइए हम उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने और उनमें से प्रत्येक को अपने सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करने के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें।”

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशवासियों का हार्दिक अभिनंदन! नारी का सम्मान हमारे सभ्यतागत संस्कारों में है। देश के महानायकों द्वारा स्थापित आदर्श है। राष्ट्रीय और सामाजिक जीवन में महिलाओं की प्रतिभा को बराबरी का अवसर दें, यह हमारा संवैधानिक दायित्व है। महिलाएं और बालिकाएं राष्ट्रीय जीवन के हर क्षेत्र में अवसर पा रही हैं और अपना महती योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह शुभ संकेत है कि देश अपनी प्रगति में, आबादी के इस महत्वपूर्ण वर्ग की प्रतिभा को बराबरी के अवसर दे रहा है। जरूरी है कि महिलाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर दें, उन्हें सुरक्षित सामाजिक परिवेश प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button