पंजाबराज्य

पंजाब के मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति से की भेंट

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से उपराष्ट्रपति निवास में मुलाकात की।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button