पंजाबराज्य

पंजाब कांग्रेस: AG विनोद घई के भाई बिपिन घई को बनाया लीगल सैल चेयरमैन

चंडीगढ़ : पंजाब में एडवोकेट जनरल को लेकर नया घमासान मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के नए एडवोकेट जनरल (AG) विनोद घई के भाई एडवोकेट बिपिन घई को लीगल सैल चेयरमैन बना दिया। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कल यह सूची जारी की। एडवोकेट बिपिन घई कांग्रेस के लीगल, ह्यूमन राइट्स और RTI डिपार्टमेंट को देखेंगे। वहीं बेअदबी केस में राम रहीम का वकील होने से बहबल कलां इंसाफ मोर्चा ने भी सरकार से एडवोकेट जनरल को हटाने को कहा है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के टॉप क्रिमिनल लॉयर विनोद घई की नियुक्ति पर विवाद हो रहा है। वह श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी केस में आरोपी डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम के वकील रह चुके हैं। विरोधी दलों के अलावा सिख संगठन भी उनकी नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। साल 2015 में फरीदकोट में हुई बेअदबी और गोलीकांड के मामले में इंसाफ मांग रहे बहबल कलां इंसाफ मोर्चा भी उनकी नियुक्ति के विरोध में है। मोर्चा ने मांग की कि एडवोकेट जनरल को हटाया जाए।

Related Articles

Back to top button