टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

गर्भगृह में आज रामलला की होगी स्थापना, ये है शुभ मुहूर्त, 24 तरीकों से होगी भव्य पूजा

नई दिल्ली/अयोध्या: जहां आज अयोध्या (Ayodhya) में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mnadir Inaugration) से पहले आज यानी गुरुवार 18 जनवरी को भगवान रामलाल की प्रतिमा को मंदिर के गृर्भग्रह में स्थापित किया जाना है। वहीं अब इसके लिए शुभ मुहूर्त का समय ही फाइनल हो गया है।

आज रामलला के विग्रह को गर्भग्रह में स्थापित करने का मुहूर्त दोपहर 1:20 से 1:28 के बीच तय हुआ है। ऐसे में सभी 131 वैदिक दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि गर्भ गृह पहुंचेंगे। इसी शुभ्ह मुहूर्त में विग्रह को स्थापित किया जाएगा और 24 अलग अलग पद्धतियां से इस बाबत पूजन प्रक्रिया शुरू होगी।

गौरतलब है कि, इससे पहले आज रामलला की मूर्ति अब से कुछ देर पहले गर्भगृह के अंदर लाया गया। आज मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई। अब इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी।

आज मूर्ति को गर्भगृह में लाने से पहले विशेष पूजा-अर्चना भी की गई थी। गर्भगृह में रामलला का एक भव्य सिंहासन भी बनाया गया है। मकराना पत्थर से बने सिंहासन की ऊंचाई 3.4 फीट है। इसी सिंहासन पर भगवान की प्रतिमा को विराजमन किया जाएगा। इसके बाद भक्त इस प्रतिमा के मनभावन दर्शन कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button