मनोरंजन

एक-दूजे के हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, ऋषि कपूर इस तरह हुए शामिल

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी सम्पन्न हो गई हैंष इस शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की। खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी के फेरे चार पंडितों द्वारा कराई गई है। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है।

बेटे रणबीर कपूर की शादी में ऋषि कपूर शारीरिक रूप से भले ही मौजूद ना हों, लेकिन वह तस्वीर के जरिए उन्हें शादी में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी की जगह पर ऋषि कपूर की बड़ी-सी फोटो लगाई गई है। इस फोटो को फूलों से सजाया गया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अभी पूरी भी नहीं हुई है। लेकिन विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है। रणबीर और आलिया को गूगल करने पर विकिपीडिया उन्हें पति-पत्नी बता रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को करने वाले थे। हालांकि अब इस प्लान में बड़ा चेंज हो गया है। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी ने बताया है कि कपल अपने शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहा है।

Related Articles

Back to top button