जीवनशैलीस्वास्थ्य

खूबसूरत बना सकती है रेड वाइन जाने इसके फायदे …

आज के जवाने में कौन ऐसा है जिसे वाइन पसंद नहीं लड़का हो लड़की सब को वाइन पसंद है | रेड वाइन का एक गिलास हर किसी को पसंद आता हैं | किसी को तो रेड वाइन कुछ ज्यादा ही पसंद आती हैं | इसे आप शराब पीने के अलावा आपकी स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं | रेड वाइन का फेसपैक एक कंप्लीट ब्यूटी प्रोडक्ट है जो एजिंग की प्रॉब्लम को तो कम करता है ही साथ ही स्किन से जुड़ी दूसरी प्रॉब्लम्स को भी दूर करने का काम करता है | रेड वाइन का यह फेस मास्क आपकी त्वचा को चमकाने में मदद करेगा | तो आइये जानते हैं रेड वाइन किस तरह हमारे चेहरे पर निखार ला सकती हैं |

तो आइये जानते हैं रेड वाइन के फायदे…

रेड वाइन में ऐसे एंटीऑक्सीडेस होते है जो स्किन के लिए फायदेंमंद होते है साथ ही इसमें एंटी इंफ्लैमेटरी और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है जो आपके चेहरे पर यूज करने से आपके चेहरे पर ग्लो बरकरार रखनें में फायदा करते है | चेहरे पर शहद और रेडवाइन मिलाकर इस्तेमाल करने से ये आपके चेहरे पर रिंकल्स की समस्या को दूर करते है |

रेडवाइन के फेसमास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में दही डालकर आप इसे अच्छी तरह से फेंट लें | इसके बाद जब दही सॉफ्ट हो जाएं तो आप इसमें शहद मिला लें | अब एक ढक्कन रेडवाइन इसमें मिला लें | इसके बाद एग बीटर से इसे फेंट लें. इसका रंग गुलाबी हो जाएगा. आप इसे अपने चेहरे में किसी भी समय लगा लें | इसके बाद इसे 15 मिनट चेहरे पर रखने के बाद आप अपने चेहरे को धो लें. इससे आपकी त्वचा सुंदर और चमकदार हो जाएगी |

Related Articles

Back to top button