मनोरंजन

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ का पहला गाना ‘पनघट’ रिलीज

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' का पहला गाना 'पनघट' रिलीज

मुंबई : राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ का पहला गाना ‘पनघट’ सोमवार को रिलीज हो गया हैं। इस गाने को असीस कौर, दिव्या कुमार, जिगर सरैया और सचिन संघवी ने अपनी आवाज दी हैं। फिल्म का ये गाना सचिन-जिगर ने कंपोज किया है जिसके बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को रैप मैलो डी ने किया है। फिल्म के इस गाने को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।

गाने में जाह्नवी, राजकुमार राव और वरुण के साथ डांस करती दिख रही हैं। गाने में जाह्नवी के दो रूप नजर आ रहे हैं एक सीधी सादी लड़की और एक नेगेटिव लड़की। जहां जाह्नवी सीधी लड़की दिख रही है वहां एक्ट्रेस ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, और जहां वह नेगेटिव किरदार में हैं वहां उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। राजकुमार और वरुण पूरे गाने में सूट बूट में दिख रहे हैं। गाने में जान्हवी कपूर के जबरदस्त डांस मूव्स देखे जा सकते हैं। फिल्म का यह गाना फैंस की बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

इनका है ये किरदार

फिल्म ‘रूही’ में जाह्नवी कपूर डबल रोल में रूही अरोड़ा और अफजाना बेदी के किरदार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में राजकुमार राव गगन अग्रवाल और वरुण शर्मा चीकू के किरदार में होंंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोणित रॉय भी होंगे। फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता है। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म ‘रूही’ इसी साल महशिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े : कोरोना का दूसरा दौरः सतर्कता के साथ सख्ती भी जरूरी

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button