पंजाबराज्य

रूबल संधू आम आदमी पार्टी में शमिल, बोले- पंजाब में बनेगी आपकी सरकार

जालंधर: शिवसेना नेता रूबल संधू ने शिवसेना छोड़ दी है और वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनको खुद पंजाब प्रधान एवं आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बारे में रूबल संधू ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब प्रधान भगवंत मान से प्रेरित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

इन दोनों की ईमानदारी और मेहनत की बदौलत पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और विपक्षियों को करारा जवाब मिलेगा। 2012 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले रूबल संधू ने शिवसेना में रहते हुए और एक 2020 में एक एनजीओ फतेह का गठन किया। उन्होंने हरचरण सिंह संूध जालंधर वाइसप प्रधान के प्रयासों से आप ज्वाइन की। संधू ने कहा कि पंजाब के लोग जागरूक हो चुके हैं और इस बार बदलाव चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी क्योंकि पंजाब में इस वक्त बाकी दलों से लोगों का मन ऊब चुका है। रूबल ने कहा कि हम झूुठे वादे और दावे नहीं करते हम सिर्फ सच्चाई बोलते हैं और वास्तविकता पर आधारित तथ्य ही लोगों के समक्ष रखते हैं। यही सच्चाई हमें प्रदेश में हमारी सरकार बनाने में सहायता करेगी। रूबल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में आप का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button