टॉप न्यूज़मनोरंजन

सलमान का क्रिसमस वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या!

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान दरियादिली और अपने परिवार को साथ में लेकर चलने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वह अपने परिवार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल वह अपनी क्रिसमस पार्टी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस पार्टी की वीडियो सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस पार्टी में तीनों भाई सलमान, सोहेल, अरबाज मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 

सलमान के फैन इस वीडियो पर ”क्यूट”, ”सुपर भाई”, ”लव यू सलमान” और ”त्रिमूर्ति” जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर कटरीना कैफ ने भी एक पार्टी रखी थी। सलमान उस पार्टी में भी पहुंचे थे| इस वजह से वह मुंबई में हुई कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाए थे| सलमान के अलावा इस पार्टी में सुनील ग्रोवर भी इन्वाइटेड थे| सलमान, कटरीना और सुनील ग्रोवर फिल्म ”भारत” में साथ काम कर रहे हैं| इस वजह से सुनील के साथ दोनों की अच्छी ब्रांडिंग है। ”जीरो” के प्रमोशन के दौरान भी कटरीना ने सुनील ग्रोवर के ”रिंकू भाभी” वाले किरदार का जिक्र किया था।

Related Articles

Back to top button