राज्य

शिवराज ने शुभांगी भगत को पुष्पांजलि अर्पित की

इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी शुभांगी भगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

चौहान विशेष विमान से यहां पहुंचे और वे सीधे श्री सुहास के निवास पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री सुहास भगत के परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। चौहान इसके बाद वापस भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button