मनोरंजन

Sonam Kapoor Birthday: क्वारंटाइन में ऐसे सेलिब्रेट हुआ सोनम कपूर का बर्थडे, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ज्यादातर सेलेब्स जिनका बर्थडे लॉकडाउन के दौरान पड़ा, उन सभी सेलेब्स ने अपना बर्थडे बड़े सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया। लेकिन सोनम तो पापा की लाडली और पति आनंद आहूजा की दुनिया हैं तो उनका बर्थडे सिंपल तरीके से सेलिब्रेट हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सोनम पिछले कुछ दिन से दिल्ली में थीं, लेकिन अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही वो मुंबई पहुंच गईं। जहां उन्होंने अपनी बहन, पति और परिवार के साथ जन्मदि सेलिब्रेट किया।

क्वारंटाइन में रहकर भी सोनम कपूर का जन्मदिन काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया गया है। सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका पूरा कमरा गुब्बारों से भरा नज़र आ रहा है। इन तस्वीरों में सोनम कपूर के बर्थडे की डेकोरेशन साफ देखी जा सकती है। किसी तस्वीर में सोनम अपने घर का नज़ारा दिखा रही हैं तो किसी में केक काटती नज़र आ रही हैं। सोनम कितनी स्पेशल हैं इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वो अपने बर्थडे पर एक नहीं बल्कि चार केक काटती दिख रही हैं।

पति को बताया दुनिया :

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम ने अपने जन्मदिन अपने पति आनंद आहूजा के साथ दो फोटो शेयर कीं जिनमें वो आनूंद को गले लगाती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ सोनम ने ये भी बताया है कि आनंद आहूजा से वो कितना प्यार करती हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए आनंद के लिए अपने प्यार का इज़ाहर किया है।

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दुनिया के सबसे सबसे अच्छे पति। जिन्होंने मुझे वो सब दिया जिसकी मुझे जरूरत थी। लव यू आनंद आहूजा उस दिन से जिस दिन मैंने तुम्हें पहली बार गले लगाया था’। सोनम के पोस्ट पर पापा अनिल कपूर ने भी कमेंट करते हुए आनंद को हेंडसेम बताया है। वहीं आनंद ने कमेंट करते हुए सोनम को भी अपनी दुनिया कहा है। 

Related Articles

Back to top button