फ़ोटोमनोरंजन

सोनम कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बताया – आनंद आहूजा ने कहां किया था प्रपोज

सोनम कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, बताया - आनंद आहूजा ने कहां किया था प्रपोज

मुंबई : बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रौबैक तस्वीर शेयर की है। सोनम की यह तस्वीर साल 2017 की न्यूयार्क ट्रिप की है, जब आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को प्रपोज किया था।

इस तस्वीर में आनंद आहूजा सोनम के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- ‘पुरानी एक खूबसूरत ट्रिप जहां पर मेरे प्यारे पति आनंद अहूजा ने मुझे प्रपोज किया था।’

सोनम कपूर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके फैंस के अलावा उनके पति ने भी सोनम के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम और आनंद एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बता दे, सोनम कपूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है। सोनम ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखा था। सोनम जल्द ही शोम मखीजा निर्देशित फिल्म ‘ब्लाइंड’ में मुख्य भूमिका में नजर आएगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें :— कक्षा 6-12 तक कक्षााएं स्थिति का आकलन करने के बाद ही करें प्रारम्भ : योगी – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

[divider][/divider][divider][/divider]

Related Articles

Back to top button