दिल्लीराज्य

SP नेताओं को उम्‍मीद, कोहरे के बाद साफ हो सकतेे हैं विवाद के बादल

मुलायम और अखिलेश दोनों गुट अपने-अपने पक्ष में निर्णय आने का दावा कर रहे हैं। फिर भी दोनों गुट के नेताओं की धड़कने तेज हैं। वहीं कुछ नेताओं का उम्मीद है कि पार्टी में सब कुछ ठीक हो

16_01_2017-mulayam1

नोएडा । समाजवादी नेताओंं को उम्मीद है कि पार्टी के अंदर चल रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। उनका मानना है कि समाजवादी पार्टी के लिए आज निर्णायक दिन हो सकता है। कुनबे में कलह के बाद असमंजस के गर्त में गई पार्टी को आज चुनाव आयोग के निर्णय की उम्मीद है।

मुलायम और अखिलेश दोनों गुट अपने-अपने पक्ष में निर्णय आने का दावा कर रहे हैं। फिर भी दोनों गुट के नेताओं की धड़कने तेज हैं। वहीं कुछ नेताओं का उम्मीद है कि पार्टी में सब कुछ ठीक हो जाएगा। सपा फिर से एकजुट हो जाएगी। हालांकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के दशा और दिशा की स्थिति तय करने में आज का दिन अहम हो सकता है।

सपा संगठन है मुलायम सिंह यादव के साथ

नोएडा की सपा महानगर इकाई पूरी तरह से मुलायम सिंह यादव के साथ है। सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने विवाद के दौरान कई बार मुलायम सिंह यादव से दिल्ली में मुलाकात भी की है। मुलायम सिंह यादव के करीबी होने के कारण ही राकेश यादव को नोएडा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया था।

इस कारण राकेश यादव व उनकी टीम मुलायम सिंह यादव के साथ है। रविवार को पूरे दिन उनके सेक्टर 19 स्थित दफ्तर में गहमा-गहमी रही। सोमवार को चुनाव आयोग के आपेक्षित निर्णय पर दिनभर चर्चा होती रही।

राकेश यादव व उनके साथियों को उम्मीद है कि सोमवार को मुलायम सिंह यादव के पक्ष में फैसला आएगा। हालांकि, इस गुट को अब भी उम्मीद है कि नेताजी का अखिलेश यादव के साथ समझौता हो जाएगा। आज आने वाले निर्णय की जानकारी के लिए राकेश यादव गुट के कुछ नेता सोमवार को दिल्ली भी जाएंगे।

सुनील चौधरी गुट है अखिलेश यादव के साथ

सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी व उनके करीबी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ है। सुनील चौधरी राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर के भी करीब हैं। विवाद के दौरान सुरेंद्र नागर लगातार रामगोपाल यादव के साथ चुनाव आयोग में भी अखिलेश गुट की पैरवी किए हैं। सुनील चौधरी गुट का मानना है कि सोमवार को चुनाव आयोग से अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला आएगा। पार्टी और चुनाव चिंह अखिलेश यादव को मिल जाएगा।

सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव का कहना है कि ‘सपा आज जो भी है मुलायम सिंह यादव के कारण है। हमें उम्मीद है कि आज नेताजी के पक्ष में फैसला आएगा। पार्टी और साइकिल उनके पास ही रहेगी। इसके बाद भी नेताजी का आर्शीवाद अखिलेश यादव के साथ है। नेताजी आज भी अखिलेश यादव के खिलाफ नहीं है।

सपा नेता(अखिलेश गुट) सुनील चौधरी का कहना है कि ‘आज का फैसला अखिलेश यादव के पक्ष में रहेगा। पार्टी के ज्यादातर नेता अखिलेश यादव के पक्ष में हैं। इस कारण साइकिल और पार्टी उन्हें ही दी जाएगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी फिर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

सपा प्रत्याशी नोएडा विधानसभा अशोक चौहान ने कहा कि ‘अखिलेश यादव पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भी हैं।

हमें उम्मीद है कि आज पार्टी में सबकुछ ठीक हो जाएगा। पार्टी फिर से एकजुट होकर पूरे प्रदेश में राज करेगी। मुलायम सिंह यादव पार्टी के शीर्ष नेता हैं। उनका सम्मान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी करते हैं। इस कारण हमें विवाद खत्म होने की पूरी उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button