जीवनशैलीस्वास्थ्य

पाचन क्रिया सुचारु रखने और स्किन पर ग्लो लाने में फायदेमंद है पालक का जूस

पालक एक पत्तेदार सब्जी होती है। इसमें प्रोटीन, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, आयरन जैसे विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। अक्सर इसका सेवन पनीर के साथ या फिर बॉइल करके सब्जी के रूप में किया जाता। आप इसे जूस के रूप में भी ले सकते हैं। पालक का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर साबित होता है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह जूस आयरन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। पालक के जूस को पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इसके बारे में जानें यहां –

झुर्रियों से छुटकारा

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर पालक का जूस स्किन की झुर्रियों से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। नियमित इसका सेवन करने से स्किन पर ग्लो भी आता है।

हड्डियां बनाए मजबूत

पालक में विटामिन भरपूर पाया जाता है। ऐसे में इससे बना जूस पीने से भी हड्ड‍ियां मजबूत बनती है। रोज़ाना पालक के जूस का सेवन करें। फायदा मिलेगा।

पाचन क्रिया बनाए दुरुस्त

पालक का जूस पीने से पाचन क्रिया एकदम सुचारु रहती है। ये जूस शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है। नियमित पालक का जूस पीने से कब्ज से भी राहत मिलती है।

कैंसर से बचाव करे

पालक में कैरोटीन और क्लोरोफिल पाएं जाते हैं जो कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं। पालक के जूस को पीने से आंखों की रोशनी भी अच्छी रहती है।

स्किन पर लाए ग्लो

यदि आपको स्किन से संबंधित कोई भी समस्या है तो पालक का जूस आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा। इस जूस का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो बरक़रार रहता है। इसे पीने से बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

नियमित पालक का जूस पीने से गर्भवती महिलाओं को फायदा मिलता है। पालक के जूस में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसे पीने से गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी बिलकुल भी नहीं रहती।

Related Articles

Back to top button