दिल्लीराज्य

मौसम की दोहरी मार, बारिश के साथ तेज हवाएं बढ़ाएंगी दिल्लीवालों की मुश्किलें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं। यहां 9 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिन में तेज धूप निकलेगी। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिनभर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 178 अंक दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन (4 और 5 मार्च) को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के मुताबिक फिलहाल हवा में प्रदूषक तत्व कम हैं। गुरुवार को दिल्ली में पीएम 10 मध्यम श्रेणी में 172 अंक और पीएम 2.5 मध्यम श्रेणी में 72 अंक पर दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी यह क्रमश: 206 और 86 अंक पर रहने के आसार हैं। 6 मार्च के बाद हवा की गति धीमी होगी, जिसके बाद वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में जा सकती है।

Related Articles

Back to top button