मनोरंजन

सुनील शेट्टी भी ओटीटी पर डेब्यू करने की कर रहे प्लानिंग, जल्द नेटफ्लिक्स पर आएंगे नजर

मुंबई। बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्मों में काम करने वाली सुनील शेट्टी को लेकर खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे ओटीटी पर डेब्यू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज में अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिलहाल दोनों के बीच बात चल रही है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो ये नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी वेब सीरिज होगी। ये सीरिज 1960 से लेकर 1980 के बीच मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी, जिसमें सुनील शेट्टी माफिया बॉस वरदराजन मुदलियार का किरदार निभाएंगे। वर्धाभाई उर्फ ​​वर्धा, जिन्होंने हाजी मस्तान और करीम लाला के साथ 60 और 80 के दशक के बीच मुंबई पर राज किया था। आपको बता दें कि सुनील से पहले सुष्मिता सेन और रवीना टंडन भी ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी है।

31 की उम्र में किया था डेब्यू
सुनील शेट्टी ने 31 साल की उम्र में 1992 में फिल्म बलवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती लीड रोल में थी। इस फिल्म से इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक्शन हीरो के तौर पर हुई थी। सुनील की पहली ही फिल्म हिट रही थी। 90 के दशक में उन्होंने एक के बाद लगातार हिट फिल्में दी थी। उन्होंने वक्त हमारा है, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी-किशन, कृष्णा सपूत, बॉर्डर जैसी हिट फिल्मों में काम किया। सुनील ने फिल्म में लीड हीरो के अलावा विलेन का रोल भी प्ले किया। वे 2001 में आई फिल्म धड़कन में निगेटिव में किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

करोड़ों का बिजनेस
बता दें कि सुनील शेट्टी सिर्फ फिल्मों से ही कमाई नहीं करते हैं। उनका करोड़ों का बिजनेस है। वे फिटनेस फ्रीक है इसलिए उन्होंने फिटर नाम की एक ऑनलाइन फिटनेस चैन 2019 से इन्वेस्ट करना शुरू किया। इसके फाउंडर जीतेंद्र चौकसे है, जिन्होंने 2016 में इस ऑनलाइन चैन की शुरुआत की थी। शायद कम ही लोग जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने इंडिया के लीडिंग फिटनेस रियलिटी शो बिगेस्ट लॉसर जीतेगा और इंडियाज असली चैम्पियन है दम को होस्ट किया था। सुनील शेट्टी ने गद्दार, टक्कर, कहर, विनाशक, आक्रोश, हमसे बढ़कर कौन, रिफ्यूजी, कुछ खट्टा कुछ मिठा, प्यार इश्क मोहब्बत, जानी दश्मन, कांटे, मैं हूं ना, हलचल, दीवाने हुए पागल, चुप चुपके, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, दे दनादन जैसी फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Back to top button