राज्य

महाराष्ट्र में XE वैरिएंट पर सस्पेंस कायम! बीते 24 घंटों में कोरोना के 108 नए केस, 7 मौतें

नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ महाराष्‍ट्र (Maharashtra Corona) समेत देशभर में कोरोना महामारी की रफ़्तार धीमी पड़ रही है। वहीं इसी बीच कोरोना के एक नए वेरिएंट ने गजब तहलका मचा दिया है। जी हाँ, देश में इस खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रोन XE के पहले केस के मुंबई में मिलने की पुष्टि बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह ने खुद कि है।

हालाँकि इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने बीते बुधवार को ही महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Omicron) के नए XE वेरिएंट (XE Varient) का पहला केस मिलने वाली खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा साक्ष्य XE वैरिएंट होने की कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में कुल 108 नए मरीज मिले, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। इसी क्रम में अगर मुंबई की बात करें तो बीते बुधवार को 51 नए मरीज मिले जिसमें कोरोना के नए वेरिएंट के पहले दो केस का पता चला है। इसके नए वेरिएंट XE और कापा के केस मुंबई में पाए गए हैं, जिसकी पुष्टि खुद बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह कर रहे हैं । जिसके चलते अब बीएमसी अलर्ट मोड है।

हालाँकि बीते बुधवार को राजधानी में किसी की मौत की खबर नहीं है। ईसिस तरह कोरोना के नए मरीज मिलने से मुंबई में भी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है। साथ है अब मुंबई में रिकवरी रेट भी 98% हो गई है। नए मिले 51 मरीजों में से सिर्फ चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फिलहाल 26 हजार 151 बिस्तरों में से महज 22 बिस्तर ही उपयोग में हैं।

हालाँकि कोरोना के खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रोन XE को लेकर UK हेल्थ एजेंसी के मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुसान हॉपकिंस की मानें तो, यह कोरोना वायरस के अन्य वेरिएंट के साथ जुड़कर बन रहे और इस तरह के वेरिएंट बहुत ज्यादा घातक नहीं होते हैं और जल्दी ही मर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button