जीवनशैलीस्वास्थ्य

रोजाना लें सिर्फ 5 मिनट धूप, दूर रहेंगी कई बीमारियां

विटामिन-डी का सबसे अच्छा श्रोत सूर्य की रोशनी को माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य की रोशनी में बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता होती है। सूर्य से प्राप्त होने वाली रोशनी धरती पर ऊर्जा का एक मुख्य भंडार है। यह रोशनी बहुत प्रभावशाली और जीवनदायी है। लेकिन इस रोशनी में अल्ट्रा वायलेट किरणें भी होती हैं। ये किरणें कुछ मामलों में लाभदायक होती हैं और कुछ में हानिकारक भी मानी गई हैं।

सूर्य की रोशनी से मन और शरीर दोनों को अच्छा किया जा सकता है। डॉकटर्स खुद कई बार मरीजों को धूप में घूमने की सलाह देते हैं। यह हमारे शरीर से कई तरह के रोगों को दूर करने में सहायक है।

सूर्य जब उदय हो रहा हो तब सूर्य की रोशनी में कम से कम पांच मिनट तक रहें यह आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम दवा है। सूर्य की रोशनी में स्नान करने से टीबी और कैंसर जैसी समस्याओं में अद्भुत लाभ होता है।

सूर्य जब उदय हो रहा हो तब सूर्य की रोशनी में कम से कम पांच मिनट तक रहें यह आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम दवा है। सूर्य की रोशनी में स्नान करने से टीबी और कैंसर जैसी समस्याओं में अद्भुत लाभ होता है।

ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित रखने के लिए शरीर में गर्मी या ऊर्जा की आवश्यक्ता होती है। गर्मी मिलने से नाड़ियों में सिकुड़न नहीं होती। इससे आपका हाजमा भी ठठीक रहता है। हाजमे का काम जठराग्नि द्वारा होता है। पर्याप्त मात्रा में सूर्य की गर्मी लेने से जठराग्नि अधिक सक्रिय होती है और भोजन अच्छी तरह से पचता है।

Related Articles

Back to top button